चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने सीखे स्मार्ट स्टॉक निवेश के गुर, फंडामेंटल और तकनीकी विश्लेषण पर आईसीएआई का सेमिनार

Update: 2026-03-21 12:13 GMT

 भीलवाड़ा |  दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की भीलवाड़ा शाखा द्वारा 'वित्तीय बाजार और निवेशकों की जागरूकता समिति' के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक दिवसीय महत्वपूर्ण सीपीई सेमिनार का आयोजन किया गया। पटेल नगर स्थित आईसीएआई भवन में आयोजित इस सेमिनार का मुख्य विषय “स्मार्ट स्टॉक निवेश – फंडामेंटल विश्लेषण से लेकर तकनीकी रणनीति” रहा।

निवेशक की तरह सोचें, सीए की तरह विश्लेषण करें

शाखा अध्यक्ष सीए दिनेश सुथार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सदस्यों को शेयर बाजार के आधुनिक दृष्टिकोण और व्यावहारिक ज्ञान से रूबरू कराना था। प्रथम सत्र में जयपुर से आए मुख्य वक्ता सीए अमित कुमार जैन ने "निवेशक की तरह सोचें, सीए की तरह विश्लेषण करें" विषय पर गहन प्रकाश डाला। उन्होंने फंडामेंटल एनालिसिस के लिए एक प्रैक्टिकल फ्रेमवर्क पेश किया और बताया कि निवेश के निर्णयों में गहरी वित्तीय समझ कितनी अनिवार्य है। इस सत्र की अध्यक्षता सीए रवि नरेडी ने की।

चार्ट पैटर्न और मार्केट मूवमेंट की बारीकियां

द्वितीय सत्र में वडोदरा से आये विशेषज्ञ श्री धर्मित जैन ने “स्टॉक का तकनीकी विश्लेषण” विषय पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने चार्ट पैटर्न, ट्रेंड एनालिसिस और बाजार की हलचल को समझने की तकनीकों को बेहद सरल तरीके से समझाया। इस सत्र की अध्यक्षता सीए निर्मल खजांची ने की।

कार्यक्रम में सीआईआरसी (CIRC) के सेक्रेटरी सीए निर्भीक गांधी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सदस्यों को निरंतर अपडेट रहने और सीखने के लिए प्रेरित करते हुए इस आयोजन की सराहना की।

100 से अधिक विशेषज्ञों की रही भागीदारी

शाखा सचिव सीए पुलकित राठी ने जानकारी दी कि सेमिनार में भीलवाड़ा के प्रमुख चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और वित्तीय पेशेवरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सीए अरुण काबरा, बी बी गुप्ता, नरेश माहेश्वरी, रामेश्वर लाल बिरला, अनिल काबरा, राकेश राठी, दिनेश जैन, अभय बिरानी, हर्षित बिरानी, बलवीर डागलिया, प्रशांत कालानी, महेश डाड, मनोज सोनी, नुपुर कोगटा, कीर्ति बोरदिया, पूर्णिमा बल्दवा, सत्यनारायण लाठी, अक्षय सोडानी, आलोक सोमानी, पुनीत मेहता सहित 100 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों ने इस आयोजन को वर्तमान निवेश परिपेक्ष्य में अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।

Similar News