रायपुर कस्बे में गणगौर की शाही सवारी, महिलाओं के नृत्य से झूम उठा समूचा मार्ग

Update: 2026-03-21 12:36 GMT

 रायपुर |  (किशन खटीक)।  कस्बे में लोक आस्था और संस्कृति का प्रतीक गणगौर का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार शाम को कस्बे के प्रमुख मार्गों से गणगौर की सवारी पूरे शाही लवाजमे और धूमधाम के साथ निकाली गई, जिसमें महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

सामाजिक कार्यकर्ता रमा सेन के नेतृत्व में निकला जुलूस

गणगौर की यह भव्य सवारी शाम 5 बजे सामाजिक कार्यकर्ता रमा सेन के नेतृत्व में रवाना हुई। सवारी में सजी-धजी गणगौर माता की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य रास्तों से होते हुए जब यह सवारी गुजरी, तो ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

जमकर थिरकीं महिलाएं, लोक गीतों से महका वातावरण

सवारी के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं और युवतियों ने गणगौर के गीतों पर जमकर नृत्य किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिलाओं का उत्साह चरम पर था। रमा सैन ने बताया कि रायपुर कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणगौर के प्रति महिलाओं में अपार श्रद्धा और उत्साह देखा गया। कुंवारी कन्याओं ने अच्छे वर की कामना और सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु के लिए ईसर-गणगौर की विशेष पूजा-अर्चना की।

इस पारंपरिक आयोजन ने कस्बे के माहौल को पूरी तरह धर्ममय और उत्सवमयी बना दिया। सवारी के समापन पर विधि-विधान से पूजा कर प्रसाद वितरण किया गया।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News