महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया गणगौर का त्योहार

By :  vijay
Update: 2026-03-21 14:30 GMT

 

भीलवाड़ा | शिवम् ग्रीन कॉलोनी महिला मंडल ने धूम धाम से गणगौर का त्यौहार मनाया | गीता साहू ने बताया कि गण का अर्थ भगवान शिव और गौर का अर्थ माता पार्वती होता है इसके बाद महिलाओं ने शिव -पार्वती जी की पूजा अर्चना करके गौर गौर गोमती ईसर पूजे पार्वती बोला ओर कथा सुनी। ईसर गौरा जी को मीठे आटे से बने फल और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया और आशीर्वाद लिया। सुहाग की सामग्री भेंट की । इस अवसर पर उषा द्विवेदी, किरन, राजेश्वरी, पुष्पा, मनीषा, आशा, ललिता, रेखा और एकता, वंशिका आदि उपस्थित रही |

Similar News