महुआ में महिलाओं ने की गणगौर की पूजा

Update: 2026-03-21 15:23 GMT


आकोला (रमेश चंद्र डाड)महुआ कस्बे में महिलाओं ने शनिवार को गणगौर का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया।महिलाए सोलह श्रृंगार करके गणगौर माता की शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना विधि विधान से की गई। महिलाओं ने आटा,बेसन, और मैदा से गणगौर माता के लिए पकवान बनाए और गणगौर के भोग लगाया। महिलाओं ने गणगौर माता की कहानी सुनी और सुनाई ।वहीं गणगौर माता की पूजा अर्चना कर महिलाओं ने अपने घर बुजुर्ग महिलाओं के पर छू कर आशीर्वाद लिया।

Similar News