आकोला में गणगौर का त्यौहार मनाया,महिलाओं की पूजा अर्चना व निकाली शोभायात्रा

By :  vijay
Update: 2026-03-21 15:01 GMT


आकोला (रमेश चंद्र डाड) कस्बे में शनिवार को महिलाओं ने गणगौर का त्योहार मनाया। इस दिन महिलाओं ने ईसर गणगौर की पूजा अर्चना की व्रत उपवास किये तथा कहानियां सुनी तथा अपने परिवार व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। शाम 5 बजे छोटा मोहल्ला व छीपों का मोहल्ले से गणगौर की सवारी निकली जो गांव के प्रमुख मार्गो से होती हुई बनास नदी किनारे स्थित शिव मंदिर पहुंची। गणगौर की शोभायात्रा में महिलाओं ने सज धज कर नृत्य का आनंद लिया।

Similar News