अग्रवाल नवयुवक मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित

By :  vijay
Update: 2026-03-21 15:10 GMT

भीलवाड़ा। अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट द्वारा अग्रवाल नवयुवक मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस घोषणा के तहत अध्यक्ष पद पर *योगेश अग्रवाल*, महामंत्री पद पर *वेंकटेश गोयल* एवं *धीरज अग्रवाल* को नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही मंडल की विस्तृत कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवयुवक मंडल समाज के विकास, एकता और सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि अग्रवाल समाज को संगठित, मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए सभी सदस्यों के सहयोग से विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Similar News