चमत्कारी बालाजी मन्दिर में हुआ अनुठा आयोजन हनुमंत यज्ञ व बड़- पिपल विवाह

By :  vijay
Update: 2026-03-21 14:57 GMT

 भीलवाड़ा |शहर के न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर में सोनी हॉस्पिटल के पीछे स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर में आज एक अनूठा आयोजन हुआ जिसे आप सुनकर आश्चर्यचकित हो उठेंगे. आपने विवाह तो बहुत सुने होगें पर बड़ और पीपल का विवाह पहली बार सुना होगा. भोपालपुरा न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर में इस अनुठे विवाहोत्सव की पूरे क्षेत्र चर्चा का विषय बन गया. इसके साथ ही हनुमान टेकड़ी के बालाजी के महंत बनवारीशरण काठिया बाबा, निम्बार्क आश्रम के मोहनशरण शास्त्री, सूर्य प्रकाश धाम के लाला बाबा, हमीरगढ़ छो बावड़ी की परम पूजनीय साध्वी देवगिरी जी महाराज, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, शहर विधायक गौभक्त अशोक कोठारी, निवर्तमान पार्षद रोमा किशोर लखवानी सहित अनेक क्षेत्रवासी इसके साक्षी बने. सुबह सालासर बालाजी मंदिर से सैंकड़ो की संख्या में मातृशक्ति लाल वस्त्र धारण कर कलश यात्रा में शामिल हुई कलश यात्रा चमत्कारी बालाजी पहुंच बड़-पीपल विवाह में सम्मिलित हुई. बड़-पीपल विवाह मुकेश शास्त्री व अन्य ब्रह्मणों ने संपन्न करवाया. सभी श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर बड़-पिपल के फेरे करवाकर पुन्य लाभ प्राप्त किया तत्पश्चात कन्याओं को भोजन करवाकर सकल हिन्दू समाज ने प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम में रा स्व. सेवक संघ के रवि जाजू , विनोद झुरानी,बाबूलाल टांक, जाट, काना लाल जाट, बालुलाल जाट, महादेव जाट, सुखदेव तेली, जमना लाल तेली, श्याम लाल तेली ,छोटूलाल जाट, शंकर तेली, सत्येंद्र जैन, मनीष सोमानी, लक्ष्मीकांत राठी, रोनक बंग, बद्री लाल मेघवशी, अरविंद राठी, अभिषेक जैन, दीपक मोतयानी, कन्हैयालाल पेशवानी,राकेश मुन्दड़ा, ओम आसवानी, मोहित मोतयानी, दिनेश जाट, किशन डगवाल, सत्यनारायण तेली, मुकेश डगवाल, प्रदीप काकरिया,शिवजी जाट, शंकर जाट ,राधाकृष्ण जाट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे| लखवानी बताया की तत्पश्चात सन्तों महन्तों व सांसद, विधायक ने दो बार नेशनल कुश्ती में गोल्ड जीतकर आने वाली खुशी चौधरी का सम्मान कर बधाई दी

Similar News