रामधाम ट्रस्ट की ओर से कल गूंजेगी श्रीराम की चौपाइयां, होगा साप्ताहिक पाठ
भीलवाड़ा । श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाला साप्ताहिक रामायण पाठ रविवार को साबुन मार्ग स्थित पूसा निवास पर आयोजित होगा। ट्रस्ट के सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि नअध्यक्ष सूर्य प्रकाश एवं हेमंत जी मानसिंहका के पूसा निवास पर होने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन को लेकर तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे सामूहिक रामायण पाठ के साथ होगी, जिसमें मंडल के सदस्यों द्वारा लयबद्ध तरीके से रामायण की चौपाइयों का गायन किया जाएगा। सायं 5:30 बजे तक चलने वाले इस भक्तिमय आयोजन में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ के बाद साथ ही विशेष आरती की जाएगी। मानसिंहका परिवार एवं ट्रस्ट की ओर से शहर के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को इस पाठ में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया गया है। गौरतलब है कि रामायण मंडल द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भक्ति की अलख जगाने के उद्देश्य से निरंतर इन साप्ताहिक पाठों का क्रम जारी है, जिससे श्रद्धालुओं को घर-आँगन में ही सत्संग का अवसर मिल रहा है।