भीलवाड़ा: भक्त की अटूट श्रद्धा, जैन ने नौगांवा सांवरिया सेठ को भेंट की चांदी की भव्य आरती थाली
भीलवाड़ा। "तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा..." के भाव को चरितार्थ करते हुए भीलवाड़ा के एक श्रद्धालु ने अपनी व्यावसायिक सफलता को प्रभु के चरणों में समर्पित कर एक अनूठी मिसाल पेश की है। आजाद नगर निवासी विपुल जैन ने अपनी उन्नति का श्रेय भगवान को देते हुए नौगांवा सांवरिया सेठ (ठाकुर जी) को चांदी की भव्य आरती थाली भेंट की है।
विपुल जैन ने कुछ समय पूर्व नाथद्वारा पहुंचकर चांदी (सिल्वर) का व्यवसाय प्रारंभ किया था। व्यापार में मिली निरंतर प्रगति और ठाकुर जी के प्रति अपनी अगाध आस्था के चलते उन्होंने इसे प्रभु का आशीर्वाद माना। रविवार को उन्होंने पूर्ण विधि-विधान और भक्ति भाव के साथ श्री सांवरिया सेठ के दरबार में पहुँचकर भव्य चांदी की थाली अर्पित की।
भक्ति और कृतज्ञता का संगम
इस अवसर पर विपुल जैन ने कहा कि इंसान को जो कुछ भी प्राप्त होता है, वह प्रभु की असीम अनुकंपा का ही परिणाम है। जब निस्वार्थ भावना से समर्पण किया जाता है, तो ईश्वर की उदारता स्वतः बरसने लगती है। भक्त के इस सेवा भाव और कृतज्ञता की चर्चा भीलवाड़ा और नाथद्वारा दोनों ही क्षेत्रों में हो रही है। उनके इस कदम को भक्ति और समर्पण के एक उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
