सिंधु भवन में सुंदरकांड, पंडित कुश दाधीच ने दी संगीमय प्रस्तुति
भीलवाड़ा। सिंधी समाज सेवा संस्थान (उत्तर क्षेत्र) के तत्वावधान में आर.सी. व्यास नगर स्थित सिंधु भवन पंच परमेश्वर मंदिर में शनिवार रात्रि को भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ सुंदरकांड का भव्य एवं संगीतमय आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी पंकज हेमराजानी ने बताया कि आयोजन में बाबा धाम के सुप्रसिद्ध पंडित कुश दाधीच द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। संगीत की मधुर लहरियों के बीच हनुमान जी की महिमा के पाठ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पाठ के दौरान बीच-बीच में प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
कार्यक्रम में सिंधी समाज के सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने शिरकत की और भाव-विभोर होकर सुंदरकांड का आनंद लिया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत सामूहिक आरती की गई और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के कई पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
