सुभाष नगर: जर्जर पानी की टंकी बनी मुसीबत, 2 साल पहले 'क्षतिग्रस्त' घोषित होने के बाद भी नहीं बदला प्रशासन का ढर्रा
भीलवाड़ा हलचल| शहर के सुभाष नगर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर हालात बदतर होते जा रहे हैं। जीण माता मंदिर के पीछे स्थित पानी की टंकी, जिसे विभाग 2 साल पहले ही 'क्षतिग्रस्त' घोषित कर चुका है, आज भी जस की तस खड़ी है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही क्षेत्रवासियों को पानी की भारी किल्लत का डर सताने लगा है।
2 साल से आश्वासन, अब गर्मी में बढ़ेगी आफत
स्थानीय निवासी पारस जेन के अनुसार, प्रशासन ने इस टंकी को असुरक्षित मानते हुए इसे क्षतिग्रस्त घोषित कर दिया था, लेकिन इसके विकल्प के तौर पर अब तक कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। आलम यह है कि क्षेत्र में पानी का प्रेशर बेहद कम हो गया है, जिससे घरों की छतों पर रखी टंकियां तक नहीं भर पा रही हैं।
कम प्रेशर ने बढ़ाई क्षेत्रवासियों की चिंता
भीषण गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी की मांग बढ़ने लगी है, लेकिन सप्लाई का प्रेशर कम होने से सुभाष नगर के निवासियों में गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते क्षतिग्रस्त टंकी का समाधान और प्रेशर सुधारने के उपाय नहीं किए गए, तो इस बार गर्मियों में पानी के लिए हाहाकार मचना तय है।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और जलदाय विभाग का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर दिलाते हुए जल्द से जल्द राहत प्रदान करने की मांग की है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
