नन्ही मिसाल:: 8 वर्षीय सायान ने कम उम्र में रखे पूरे महीने के रोजे
मांडल (सोनिया )। उपनगर मांडल के अंसारी मोहल्ला निवासी 8 वर्षीय बालक मोहम्मद सायान अंसारी ने इस पवित्र महीने में इबादत की एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है। इतनी छोटी सी उम्र में सायान ने न केवल पूरे महीने के रोजे रखे, बल्कि पूरी पाबंदी के साथ तरावीह और पांचों वक्त की नमाज भी अदा की।
बड़ों के लिए प्रेरणा बना नन्हा सायान
अफजल हुसैन अंसारी के सुपुत्र सायान अंसारी ने इस कम उम्र में धर्म के प्रति जो समर्पण दिखाया है, वह काबिले तारीफ है। जहाँ भीषण गर्मी और लंबी अवधि के रोजे बड़ों के लिए भी चुनौतीपूर्ण होते हैं, वहीं नन्हे सायान ने बड़ी हिम्मत और हौसले के साथ पूरे महीने के रोजों को मुकम्मल किया। रोजों के साथ-साथ देर रात तक होने वाली तरावीह और दिनभर पांचों वक्त की नमाज की पाबंदी कर सायान ने पूरे मांडल गांव में अपनी इबादत का लोहा मनवाया है।
परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल
सायान की इस उपलब्धि पर परिजनों ने 'अल्हम्दुलिल्लाह' कहकर खुदा का शुक्र अदा किया। ग्रामीणों का कहना है कि सायान ने समाज के सामने एक रूहानी मिसाल पेश की है, जो यह दर्शाती है कि अगर हौसला बुलंद हो, तो उम्र मायने नहीं रखती। नन्हीं सी जान के इस जज्बे को देखकर मोहल्ले और गांव के लोग उसे दुआएं दे रहे हैं।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
