आसींद: आम मुस्लिम समाज ने आयोजित किया रोजा इफ्तार, देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ
By : bhilwara halchal
Update: 2026-03-17 14:59 GMT
आसींद (मंजूर) | पवित्र रमजान माह के उपलक्ष्य में आसींद कस्बे के दरगाह बगीची पर आम मुस्लिम समाज द्वारा भव्य रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कस्बे के विभिन्न वर्गों के लोगों ने शिरकत कर कौमी एकता और आपसी सद्भाव की मिसाल पेश की।
इफ्तार कार्यक्रम में पीसीसी उपाध्यक्ष हगामी लाल मेवाड़ा, पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, सीआई श्रद्धा पंचोरी, देव सेना जिलाध्यक्ष लादूलाल गुर्जर और संपत गुर्जर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। रोजा खोलने से पूर्व सभी ने सामूहिक रूप से देश और प्रदेश में खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे के लिए रूहानी दुआ मांगी। इस दौरान अहमद नूर पठान, जमील अहमद शेख और हांजी असलम मोहम्मद सहित समाज के प्रबुद्धजनों ने आए हुए अतिथियों का इस्तकबाल किया और सभी को रमजान की मुबारकबाद दी।