शैलेंद्र बने डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष
By : bhilwara halchal
Update: 2026-03-17 14:49 GMT
भीलवाड़ा | डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान ने समाजसेवी शैलेंद्र डीडवानिया को भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है, जिससे एससी-एसटी समुदाय में उत्साह है। उनके साथ रामेश्वर लाल बैरवा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अधिवक्ता राजू डीडवानिया को सचिव और रामेश्वर लाल नायक को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वर्तमान में अखिल भारतीय खटीक समाज के जिलाध्यक्ष डीडवानिया ने समाज को एकजुट करने और शैक्षणिक विकास को गति देने का संकल्प लिया है।