परीक्षा देने जा रहे छात्रों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
By : bhilwara halchal
Update: 2026-03-17 14:52 GMT
रायला (लकी शर्मा) | बनेड़ा थाना क्षेत्र के मेघरास गांव में मंगलवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। परीक्षा देने स्कूल जा रहे दो छात्रों को कोयले से भरे आईसर ट्रक ने बेरहमी से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में देवराज जाट (14) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भरत सिंह (16) गंभीर रूप से घायल हो गया।
बनेड़ा थाना सहायक उपनिरीक्षक नोरतमल के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक और चालक को डिटेन कर लिया है। ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत रायला स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ देवराज को मृत घोषित कर दिया गया और भरत सिंह को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले की गहन जांच जारी है।