भीलवाड़ा के इन क्षेत्रों में कल 3 घंटे बंद रहेगी बिजली
By : bhilwara halchal
Update: 2026-03-17 15:01 GMT
भीलवाड़ा | शहर के कुछ इलाकों में कल यानी 18 मार्च 2026, बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत निगम द्वारा लाइनों के रख-रखाव और आवश्यक सुधार कार्यों के चलते यह कटौती की जा रही है।
सहायक अभियंता (पवस-II) नीरज शर्मा के अनुसार, 11 केवी खरोलिया खेड़ा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस कटौती से मुख्य रूप से माली मोहल्ला, खारी बावड़ी और नीलकंठ महादेव मंदिर क्षेत्र प्रभावित होंगे। निगम ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य समय से पूर्व निपटा लें ताकि उन्हें असुविधा न हो।