कलश यात्रा व शोभायात्रा के साथ नोहरा गांव में नौ दिवसीय 21 कुंडात्मक विष्णु महायज्ञ की शुरुआत
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती नोहरा ( जित्यास ) गांव में काली छाट के देवनारायण मंदिर पर 21 कुंडात्मक विशाल श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा व शोभायात्रा निकाली गई, इसके साथ ही नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ की शुरुआत हुई । ग्रामीणों ने बताया कि काली छाट के देवनारायण मंदिर पर 2 दिसंबर 2025 से शुरू हुए अखंड 108 रामायण का पाठ की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य पर श्री विष्णु महायज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन को लेकर नौ दिवसीय 21 कुंडात्मक श्री विष्णु महायज्ञ आज शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ । कलश यात्रा सुबह 10:15 बजें गांव की धर्माऊ कुई से शुरू हुई, इस कलश यात्रा में नोहरा सहित जित्यास, गेगा के खेड़ा, पारोली, हाथीपुरा, कानावतों का खेड़ा व बोर्डियास गांवों से गाजे-बाजे के साथ चारभुजा नाथ के बैवाण नोहरा गांव पहुंचे । यहां धर्माऊ कुई से सभी बैवाणो की शोभायात्रा के साथ 151 कलशों की कलशयात्रा शुरू हुई । इस दौरान 151 महिलाएं एवं बालिकाएं सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा में शामिल हुई, कलश यात्रा गाजे-बाजे, ढोल नगाड़ों के साथ गांव के विभिन्न मांगों से होते हुए देवनारायण मंदिर पर पहुंची, इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा व कलश यात्रा का पुष्प वर्षा व रंग-गुलाल उड़ाकर स्वागत किया । भक्तिमय भजनों पर महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे सभी मंत्रमुग्ध होकर नाचने झुमने लगे । देवनारायण व चारभुजानाथ की आरती के बाद बैवाणो को यज्ञशाला में विराजमान करवाया गया । इसके बाद दोपहर 4:15 बजे यज्ञाचार्य धर्मनारायण व सह यज्ञाचार्य हरिशंकर दाधीच ने मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना कर मंडप प्रवेश व पंचांग की पूजन की । इस दौरान दीपक पुरी जी महाराज भी पहुंचे, जिनके ग्रामीणों स्वागत किया । महायज्ञ के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन किया जा रहा, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक भागवत कथा का वाचन होगा । मेले में डॉलर, चकरी, झूले भी लगे हैं, जिसमें झुलकर लोगों ने खूब आनंद उठाया ।।
प्रधान कुंड की बोली 1 लाख 71 हजार पर छुट्टी
देवनारायण भगवान के यहां आयोजित हो रहे 21 कुंडात्मक श्री विष्णु महायज्ञ में कई बोलिया लगाई गई, जिसमें प्रधान कुंड की बोली लगाई गई, यह बोली नोहरा निवासी बद्रीलाल जाट ने 1 लाख 71 हजार में छुडाई । इसके साथ ही भागवत गीता की बोली भी लगी, ये भी नोहरा के गणेश जाट के नाम 91 हजार रुपया पर छुट्टी ।।