सरस के सभी प्रमुख उत्पादों की कीमतों में 3 रुपए से लेकर 600 रुपए तक की कटौती
जयपुर । आज से सीधे उपभोक्ताओं को GST में कमी का लाभ मिलेगा. सरस के सभी प्रमुख उत्पादों की कीमतों में 3 रुपए से लेकर 600 रुपए तक की कटौती की. सरस घी का 15 किलो का टिन 600 रुपए सस्ता हुआ. RCDF ने घटाए घी,बटर और अन्य दुग्ध उत्पादों के दाम, सरस ब्रांड के घी,बटर,पनीर,फ्लेवर्ड मिल्क,टेट्रापैक दूध,आइसक्रीम की नई दरें लागू हो गई है.
पनीर का 200 ग्राम पैक 3 रुपए कमी के बाद अब 74 रुपए में मिलेगा. 1 किलो पनीर अब हुआ 18 रुपए सस्ता 362 रुपए में 1 किलो सरस का पनीर मिलेगा. सरस कोल्ड कॉफी, फ्लेवर्ड मिल्क 200 ML भी 3 रुपए सस्ता मिलेगा. 37 रुपए कीमत हुई.
सरस घी प्रतिकिलो 37 रुपए सस्ता नई दर के हिसाब से 551 रुपए प्रतिकिलो रेट हुई. टेबल बटर का 100 ग्राम पैक अब 4 रुपए सस्ता 56 रुपए नई रेट हुई. टेट्रापैक दूध शक्ति पर भी 3 रुपए हुए कम अब 71 रुपए में मिलेगा. सरस आइसक्रीम की दरें प्रति पैक 1 से लेकर 99 रुपए प्रति पैक तक सस्ती हुई.