सड़क सुरक्षा कार्यशाला आयोजित कर छात्र-छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी

Update: 2024-10-10 10:33 GMT

भीलवाड़ा। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किसनावतों की खेडी भीलवाड़ा में आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यशाला में जिला परिवहन कार्यालय भीलवाड़ा के तत्वावधान से महेश कुमार पारीक परिवहन निरीक्षक ने सड़क सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया। इस आयोजन में आज हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए दुर्घटना रोकने पर चर्चा की गई, दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय बताए। वाहन चालकों के व्यवहार में परिवर्तन लाकर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। आज प्रतिदिन 450 से अधिक लोगों की दुर्घटन में मृत्यु हो रहे हैं वही 3000 लोग घायल हो रहे हैं सभी को समय पर प्राथमिक उपचार देकर लाखों लोगों की जान बचा सकते हैं इसलिए संबंध में जन जागृति की जरूरत है लोगों में मदद की भावना आवश्यक है।

 पारीक ने वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस इंश्योरेंस रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पॉल्यूशन के महत्व को समझाया। बच्चों द्वारा वाहन चलाए जाने पर 25000 जुर्माने का प्रावधान, अभिभावकों को 3 साल की सजा का प्रावधान है। अतः बच्चों को बिना दस्तावेज वाहन नहीं चलाने चाहिए। वाहन चालकों को टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट का प्रयोग वी फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। सीट बेल्ट आगे में पीछे सभी के लिए अनिवार्य है। परिवहन निरीक्षक ने सभी यातायात नियमों की जानकारियां दी गई। वाहन चालकों के व्यवहार को किस तरह परिवर्तित किया जा सकता है इसके लिए भी रोचक तरीके से दृष्टांतों के माध्यम से बच्चों को समझाया। प्रोग्राम के अंत में सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। प्रोग्राम के अंत में प्रधानाचार्य  देसाई ने परिवहन निरीक्षक महेश पारीक का धन्यवाद ज्ञापित किया वह निवेदन किया कि समय-समय पर आकर हमें मार्गदर्शन देते रहें।

Similar News