होलिया में उड़े रे गुलाल,,,लक्षकार महिला मण्डल ने फागोत्सव मनाया

By :  prem kumar
Update: 2025-03-12 14:57 GMT

 गंगापुर BHNलक्ष्कार महिला मंडल गंगापुर द्वारा बुधवार को बाईसाहब महारानी मन्दिर प्रांगण में फागोत्सव मनाया गया। जिसमें महिलाओं ने होली के भजन गाए जिसमे आज बिरज में होली होली रे रसिया,,,,होलिया में उड़े रे गुलाल,,,, होली के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य कर एक दूसरे को गुलाल लगाई। फागोत्सव में लड्डू गोपाल की आकर्षक झांकी सजाई गई और भगवान के साथ गुलाब के फूलों से होली खेली । महिलाओं द्वारा कई आकर्षक प्रतिस्पर्धा वाले खेलो का आयोजन किया गया। जिसका महिलाओं ने भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर सुशीला देवी , भोली देवी,रेखा देवी ,किरण लक्षकार ,शोभा देवी ,नेहा लक्षकार, मेधावी लक्षकार ,ज्योति लक्षकार ,विदुषी लक्षकार नीतू लक्षकार , मीना लक्षकार, आशा देवी ,अनीता देवी ,सुमन लक्षकार ,गंगा देवी सहित अनेक महिलाएं उपस्थिति रही।

Similar News