रामधाम में रामनवमी पर बच्चे बनेंगे राम, स्वामी अनंत देव देंगे प्रवचन

Update: 2025-04-05 10:26 GMT
रामधाम में रामनवमी पर बच्चे बनेंगे राम, स्वामी अनंत देव देंगे प्रवचन
  • whatsapp icon

भीलवाड़ा ! श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम में रविवार को रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मानसिंहका एवं उपाध्यक्ष हेमंत मानसिहका ने बताया कि दोपहर 12.15 बजे विशेष पूजन होगा जबकि शाम को छप्पन भोग का आयोजन किया। भगवान राम-रामेश्वरम की आकर्षक झांकी के दर्शन के लिए इंदौर के कारीगरों की ओर से तैयार पोशाक धारण कराई जाएगी। रामनवमी पर बालक बालिका एवं श्रद्धालु राम सीता, हनुमान, वनवासी राम स्वरूप आदि बनकर आएंगे। श्रद्धालुओं के घरों से लाए गए प्रसाद से छप्पन भोग की झांकी सजाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा शाम को 4 बजे रामधाम के संरक्षक क्रांतिकारी संत स्वामी अनंत देव आएंगे। स्वागत अभिनंदन के बाद उनके सानिध्य में साप्ताहिक रामायण पाठ का आयोजन होगा। इसके बाद शाम 5 बजे राष्ट्र विकास पर प्रवचन देंगे। पाठ व यज्ञ 7 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रात 7.15 से 10 बजे तक चलेगा। 7 अप्रेल को सुबह 10 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति सुंदरकांड पाठ के साथ होगी। 

Tags:    

Similar News