भीलवाड़ा में 'वोट चोर गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

Update: 2025-09-18 11:46 GMT

भीलवाड़ा ! जिले में आज से कांग्रेस पार्टी द्वारा "वोट चोर गद्दी छोड़" नामक हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान की शुरुआत जिला कांग्रेस कार्यालय में की गई, जहां प्रदेश कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी और विधायक प्रशांत बैरवा, पूर्व मंत्री रामलाल जाट और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी मौजूद रहे।

यह अभियान आने वाले एक माह तक जिले के विभिन्न ब्लॉकों और मंडलों में चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य वोटर लिस्ट को शुद्ध करना है। सही मतदाताओं को सूची में बरकरार रखना और फर्जी या गलत नामों को हटाना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है।

जनरल सेक्रेटरी प्रशांत बैरवा ने बताया कि आज पूरे राजस्थान में कांग्रेस का यह अभियान एक साथ शुरू किया गया है। उन्होंने कहा, "मैं भीलवाड़ा इसलिए आया हूं कि कार्यकर्ताओं से मिलकर यह सुनिश्चित किया जा सके कि आगामी चुनाव में किसी प्रकार की वोटिंग में हेरफेर न हो। सही वोटर सूची में रहें और गलत नामों को हटाया जाए, इसी के तहत कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं।"

बैरवा ने यह भी कहा कि संगठन को मजबूत करने पर गंभीरता से चिंतन किया जा रहा है। "हर बार हम संगठन की मजबूती की बात करते हैं। इस बार भी हमारा यही प्रयास रहेगा कि जो भी अच्छे लोग पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखते हैं और जुड़ना चाहते हैं, उन्हें पार्टी से जोड़ा जाए।"

पूर्व केबिनेट मन्त्री एवं विधायक रामलाल जाट ने बैठक को सम्बोधित करते हुऐ हस्ताक्षर अभियान से अधिकाधिक लोगों को जोड़कर वोट चोरी के खिलाफ एक मजबूत संदेश देने के लियॆ भरसक प्रयास करने है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने हस्ताक्षर अभियान की रूपरेखा बताते हुऐ जिला ब्लॉक एवम मण्डल स्तरीय कार्यक्रम की जानकारी दी तथा कार्यकर्ताओं से हस्ताक्षर अभियान में जी - जान से जुड़ने केलियॆ आह्वान किया ताकि राहुल गाँधी और डोटासरा जी के हाथ मजबूत किये जा सके।

कांग्रेस का यह अभियान आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे पार्टी संगठनात्मक स्तर पर मजबूती पाने के साथ-साथ मतदाता सूची की पारदर्शिता भी सुनिश्चित करना चाहती है।

Similar News