जीएसटी स्लैब में हुए बदलाव को लेकर सीएम भजनलाल का पैदल मार्च,नगर निगम में पार्षदों की नाराज़गी, भड़के उपसभापति
भीलवाड़ा नगर निगम में पार्षदों की नाराज़गी, भड़के उपसभापति
भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर दोपहर बाद भीलवाड़ा पहुंचे। दौरे की शुरुआत में वे नगर निगम परिसर में आयोजित सेवा शिविर में शामिल हुए, जहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
नगर निगम सभागार में चल रहे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था को लेकर हल्का विवाद भी देखने को मिला। सभागार में पार्षदों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर उपसभापति रामलाल योगी नाराज हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है और प्रशासन की ओर से धक्का-मुक्की की जा रही है। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया।
मुख्यमंत्री भजनलाल भीलवाड़ा के तीन नंबर बाजार पहुंचे जहां व्यापारियों के साथ मिलकर जीएसटी संशोधन की मांग को लेकर तख्तियां थामीं और पैदल मार्च किया
इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल तीन नंबर बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने जीएसटी स्लैब में हुए बदलावों को लेकर व्यापारियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों के साथ मिलकर जीएसटी संशोधन की मांग को लेकर तख्तियां थामीं और पैदल मार्च भी किया।