आयुर्वेद दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
By : मदन लाल वैष्णव
Update: 2025-09-23 11:42 GMT
भीलवाड़ा। राजकीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय भीलवाड़ा में दसवां आयुर्वेद दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें बिजोलिया ब्लॉक से आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार नागर राजकीय आयुर्वेद औषधालय आँट और राजकीय आयुर्वेद औषधालय तिलस्वा मैं कार्यरत बंसीलाल कटारा कंपाउंडर छोटी बिजोलिया परिचारक सूर्यभान प्रजापत को आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उपनिदेशक महाराज सिंह आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा द्वारा जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। क्षेत्र में अच्छा कार्य के लिए आयर्वेद दिवस पर सम्मानित होने पर ग्रामवासियो ने हार्दिक बधाई दी।