लेटे हुए हनुमानजी के दरबार में गूंजे कन्हैया मित्तल के सुर, पाटोत्सव के पहले दिन भक्ति के रस में डूबा कारोई

Update: 2026-03-08 19:08 GMT


​भीलवाड़ा | जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल कारोई स्थित श्री सांवरिया हनुमान मंदिर में रविवार से चार दिवसीय छठे पाटोत्सव का आगाज बेहद भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। जिले के एकमात्र लेटे हुए हनुमानजी के इस पावन धाम में पहले ही दिन आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा परिसर 'बजरंग बली' और 'सांवरिया सेठ' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

भजन संध्या में झूमे भक्त, कन्हैया मित्तल ने बांधा समां


पाटोत्सव के प्रथम दिन आयोजित 'श्री श्याम बालाजी संकीर्तन' ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण प्रख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल रहे। जैसे ही मित्तल ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भजनों की प्रस्तुति शुरू की, पांडाल में मौजूद हजारों श्रद्धालु खुद को झूमने से नहीं रोक पाए। राजस्थान की वीर धरा को नमन करते हुए उन्होंने जय हो राजस्थान मेरा दिल तुझपे कुर्बान भजन की प्रस्तुति दी। भजन संध्या में कन्हैया मित्तल के साथ भीलवाड़ा निवासी सोनू विश्नोई एवं कानपुर निवासी दीपांशी तिवारी भी श्री श्याम बालाजी की भक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को धर्म व भक्ति रस से सराबोर कर दिया। भजन संध्या की शुरूआत भगवान गणपति की वंदना से हुई। इसके बाद भजनों की ऐसी अविरल धारा प्रवाहित हुई कि श्रोता भक्ति रस में डूबते चले गए। श्री


देर रात तक चले इस संकीर्तन में कारोई सहित आसपास के दर्जनों गांवों से आए श्रद्धालु भक्ति के आनंद में सराबोर नजर आए।



 श्याम बालाजी संकीर्तन आयोजन में मुख्य आयोजनकर्ता रामनारायण अनिलकुमार अजमेरा परिवार एवं सहयोगी नारायण (पिंटू) मोदी परिवार रहे। आयोजन में हाथीभाटा आश्रम के महन्त संतदासजी, हनुमान टेकरी के महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा, महन्त रामदास रामायणी, पुजारी मुरारी पांडे सहित कई संत महात्माओं का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।


विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा, पूर्व विधायक गायत्री त्रिवेदी, पूर्व प्रधान राजेन्द्र त्रिवेदी सहित अतिथियों एवं आयोजन सहयोगी परिवारों का स्वागत मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नटराजसिंह राणावत, ट्रस्टी ओमप्रकाश व्यास, मंदिर व्यवस्थापक शिव समदानी व अन्य पदाधिकारियों ने किया।


भजन संध्या में मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देने वाले कन्हैया मित्तल का महन्त बाबूगिरीजी महाराज, पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नटराजसिंह राणावत, कार्यक्रम आयोजक परिवार के अनिल अजमेरा, नारायण मोदी आदि ने शॉल व दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। भजन संध्या का भक्तिमय संचालन पंडित अशोक व्यास ने किया। रात करीब एक बजे तक चले श्री श्याम बालाजी संकीर्तन में भीलवाड़ा से श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति भीलवाड़ा के अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, महासचिव पीयूष डाड, कन्हैयालाल स्वर्णकार, बद्रीलाल सोमानी, ललित सोमानी, रामेश्वरलाल ईनाणी, सत्येन्द्र बिरला, रमेश बंसल, डॉ. उमाशंकर पारीक, मंजू पोखरना, राजेश कुदाल, सत्यनारायण गुगड़ सहित कई भक्तगण पहुंचे थे जिनका दुपट्टा ओढ़ाकर मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्वागत किया गया। श्री श्याम बालाजी संकीर्तन में शामिल होने के लिए कारोई व आसपास के क्षेत्रों के साथ भीलवाड़ा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचे थे।


​महंत बाबूगिरीजी के सानिध्य में मेले का शुभारंभ

​मंदिर के महंत बाबूगिरीजी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस चार दिवसीय महोत्सव के साथ ही मंदिर परिसर में भव्य मेले की भी शुरुआत हुई। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिर और मेले के उत्साह ने क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना दिया है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नटराजसिंह कारोई ने बताया कि इस दिव्य आयोजन के मुख्य सूत्रधार रामनारायण अनिलकुमार अजमेरा परिवार (पहुना) एवं सहयोगी नारायण (पिंटू) मोदी परिवार हैं।

​आगामी कार्यक्रम और तैयारियां

​पाटोत्सव के तहत अगले तीन दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, अभिषेक और विशेष श्रृंगार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और पेयजल के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कारोई के इस पाटोत्सव को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों और ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News