108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

Update: 2025-08-17 18:17 GMT


 सवाईपुर (सांवर वैष्णव)।  रविवार को मेनाल गांव की एक गर्भवती महिला ने अस्पताल जाते समय 108 एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।मेनाल गांव निवासी **लीला देवी** को रविवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मांडलगढ़ एसडीएच से पहुंची एंबुलेंस महिला को लेकर अस्पताल जा रही थी, तभी रास्ते में दर्द असहनीय हो गया।

इस दौरान **एंबुलेंस कम्पाउंडर सुरेश कुमार** ने हिम्मत और समझदारी दिखाते हुए वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया। लीला देवी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस टीम ने दोनों को मांडलगढ़ एसडीएच चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद जच्चा-बच्चा को पूरी तरह स्वस्थ बताया।गांव और परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और सेवा भावना की सराहना की।

 

Tags:    

Similar News