परंपरा और आधुनिकता का संगम: एकता ग्रुप ने पुरानी यादों के साथ मनाया सिंजारा और नववर्ष
भीलवाड़ा । शहर में लोक संस्कृति के संरक्षण और उत्सवों की उमंग के साथ 'एकता ग्रुप' द्वारा सिंजारा और नववर्ष आगमन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर अपनी संस्कृति की छटा बिखेरी। ग्रुप की अध्यक्ष आशा रामावत ने बताया कि वर्तमान दौर में लोग अपनी पुरानी परंपराओं और खेलों को भूलते जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में उन पुराने खेलों को फिर से जीवंत किया गया, जो विशेष रूप से सिंजारे के अवसर पर खेले जाते थे। महिलाओं ने इन खेलों के जरिए अपनी पुरानी यादें ताजा कीं और बड़े ही उत्साह के साथ नए साल का स्वागत किया।
इस दौरान सामूहिक रूप से उत्सव मनाते हुए विधि नेनावटी, नंदिनी बरड़िया, मीना टिबरवाल, ललिता गोयल, कांता बागोडोदिया, सीमा जैन, शारदा भदादा, शर्मिला रामावत, सरिता शेट्टी, सरोज गर्ग, मोना अग्रवाल, सुधा सिंघानिया एवं कपिला वैष्णव सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने पारंपरिक गीतों और लोक नृत्यों के साथ सिंजारे की खुशियां बांटीं और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।