पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा हेतु कल होगा भूमि और ध्वज पूजन
भीलवाड़ा । वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में विश्व विख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से आयोजित होने वाली आगामी 'श्री शिव महापुराण कथा' की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी भव्य आयोजन के श्रीगणेश हेतु शनिवार, 21 मार्च 2026 को विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।
कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष व गौ भक्त विधायक अशोक कोठारी ने बताया कि पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन जी महाराज के कर कमलों से तथा पूज्य महंत बाबू गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में ध्वज पूजन, भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शिव भक्तों और शहरवासियों के लिए यह एक अत्यंत हर्ष और उल्लास का अवसर है।
कार्यक्रम का विवरण
दिनांक: 21 मार्च 2026, शनिवार
समय: दोपहर 12:30 बजे
स्थान: मेडिसिटी ग्राउंड, अंबेश हॉस्पिटल के पास, आजाद नगर, भीलवाड़ा।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धावान भक्तों और गणमान्य नागरिकों से इस पुनीत अवसर पर पधारने का भावपूर्ण निवेदन किया है। भूमि पूजन के साथ ही कथा स्थल पर व्यवस्थाओं का औपचारिक शुभारंभ हो जाएगा, जिससे आने वाले समय में शिव भक्ति की गंगा भीलवाड़ा की धरा पर प्रवाहित होगी।