गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पीएम का पुतला

Update: 2026-03-09 07:32 GMT

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) द्वारा रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों के कड़े विरोध में जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष (शहर) शिवराम खटीक ने बताया कि रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बेहद शर्म की बात है कि महिला दिवस के अवसर पर ही गैस की कीमतें बढ़ाकर महिलाओं की जेब पर सीधा डाका डाला गया है। केंद्र सरकार को इस फैसले को तुरंत वापस लेना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर उतरकर अपना उग्र विरोध निरंतर जारी रखा जाएगा।

Tags:    

Similar News