जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रिपाठी ने पूर्व सीएमएचओ डॉ. विनीत नाहर की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शिरकत की

By :  vijay
Update: 2025-07-14 14:39 GMT
जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रिपाठी ने पूर्व सीएमएचओ डॉ. विनीत नाहर की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शिरकत की
  • whatsapp icon

भीलवाड़ा । जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी आज पूर्व सीएमएचओ डॉ. विनीत नाहर की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शरीक हुऐ। अनावरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुऐ त्रिपाठी ने डॉ. विनीत नाहर की स्वच्छ छवि ,प्रकृति के प्रति प्रेम एवं जनजीवन के प्रति स्नेह और समर्पण की भावना के बारे में बताया। त्रिपाठी ने डॉ.नाहर की सादगी के बारें में बोलते हुऐ बताया कि डॉ. नाहर के पिता यशवन्त सिंह नाहर बनेड़ा -हुरड़ा से विधायक थे तथा राजस्थान कृषि उपज मण्डी के चेयरमेन रहे जो केबिनेट मन्त्री के समकक्ष पद था और उनकी माताश्री निर्मला नाहर भीलवाड़ा से विधायक रही थी। इतने बड़े परिवार के व्यक्ति होने के बावजूद उनमें रती भर का घमण्ड नहीं था। डॉ. नाहर की धर्मपत्नी कमला जी नाहर जो आज हमारे मध्य बिराजमान है भीलवाड़ा की मानी हुई चिकित्सक रही है। डॉ. नाहर ने सदैव सेवाभाव को प्राथमिकता दी थी। त्रिपाठी ने डॉ.नाहर के व्यक्तित्व के साथ साथ परिवार के सदस्यों के बारें में बताया। नाहर परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया।

Similar News