जाखड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Update: 2026-02-20 16:00 GMT


गंगापुर (रिपोर्टर दिनेश लक्षकार) NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विनोद जाखड़ की नियुक्ति के बाद राजस्थान में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। NSUI राजस्थान के प्रदेश महासचिव नवरतन बैरवा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर धर्मेंद्र गहलोत , पार्षद मोनू तिवारी, बादल माली और मनोज व्यास, नितेश सुहलका, अरविंद बैरवा, सचिन, अविनाश, राहुल, आदित्य सैनी, अतीक सैक, कमलेश प्रजापत, निखिल माली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदेश महासचिव नवरतन बैरवा ने कहा कि विनोद जाखड़ के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Similar News