पूर्व मुुुुुुुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत 21 को भीलवाड़ा में

Update: 2025-09-20 10:58 GMT

भीलवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा विधायक अर्जुनलाल जीनगर पर एक युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही, गहलोत ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए उस पर भाजपा के दबाव में काम करने और वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा, “राजस्थान में चारों ओर अराजकता का माहौल बन चुका है। रेप, हत्या, चोरी, डकैती जैसे अपराध आम हो गए हैं। चिंताजनक बात यह है कि अब भाजपा विधायक ही गुंडागर्दी में शामिल हो रहे हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 21 सितंबर को भीलवाड़ा दौरे पर आएंगे। पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने जानकारी दी कि गहलोत शाम 4 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे कुमुदलता जी म.सा. के दर्शन के लिए जाएंगे। शाम 6 बजे गहलोत सर्किट हाउस में पत्रकारों से संवाद करेंगे और रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगे। 

Similar News