रेड़वास में हनुमान जन्मोत्सव पर कल भव्य अखाड़ा प्रदर्शन

Update: 2026-04-01 06:49 GMT

सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। सवाईपुर कस्बे सहित सोपुरा जाटों का, सालरिया, ढ़ेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, कंवलियास, रेड़वास, कुड़ी, बोरखेड़ा, बोर्डियास, खजीना, खरेड़, पिथास, सोलंकिया का खेड़ा, कांदा रुपाहेली आदि कई गांवों में कल 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में पूजा-अर्चना सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। ग्रामीण शंकर लाल बेरवा ने बताया कि चिड़िया गांव में मनोकामना पूर्ण हनुमान के यहां बुधवार सुबह 9:15 बजे रामायण पाठ की स्थापना की गई। इसके बाद सुबह 11:15 बजे हवन पूजन व हनुमान का सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। कल गुरुवार को विशेष पूजा अर्चना के साथ संतों व अतिथियों के स्वागत के बाद प्रसादी का वितरण होगा। वहीं ग्रामीण महावीर जाट ने बताया कि रेड़वास गांव में कल 2 अप्रैल गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हनुमान मंदिर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जिसमें दोपहर 3 बजे से भव्य अखाड़ा प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Tags:    

Similar News