नंदराय मंडल की बैठक आमां देवनारायण मंदिर में आयोजित, लिया संकल्प- “स्वदेशी खाएंगे, स्वदेशी अपनाएंगे”
बड़लियास ( रोशन वैष्णव) भारतीय जनता पार्टी नंदराय मंडल की बैठक आमां देवनारायण मंदिर पर आयोजित हुई नंदराय मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत की अध्यक्षता में मडल कि बैठक को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत संकल्प स्वदेशी वस्तुएं अपनाने हेतु भारत में निर्मित वस्तुओं का ज्यादा उपयोग करने हेतु भारत देश को मजबूती प्रदान करने हेतु स्वदेशी सामान व भारत देश के पसीने से बना वस्तुएं अपनाने के लिए आमजन को प्रेरित किया। इस वह प्रकाश सांगावत ने बताया ने बताया कि 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में भारत मजबूत आधुनिक हथियार भारत में निर्मित बन रहे हैं। भारत एक शक्तिशाली मजबूत देश के रूप में उभर रहा है। अन्य देश भारत से समान हथियार खरीद रहे हैं। भारत देश एक बार फिर सोने की चिड़िया बन रहा है आमजन को ज्यादा से ज्यादा भारत में निर्मित सामान खरीदने के लिए प्रेरित किया। इस बैठक में मुख्य वक्ता प्रभु जाट ने गांव में मीटिंग आयोजित कर रहे हैं स्वदेशी खाओ स्वदेशी अपनाओ देश के प्रधानमंत्री के इस नारे को जल्दी ही साकार करके दिखाना है। इस दौरान मुख्य वक्ता प्रभु जाट, मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत जमुना लाल पाराशर अनिल शर्मा जय सिंह नंदलाल गाडरी रोशन जाट जयप्रकाश ट्रेलर राहुल शर्मा, नरेंद्र सिंह राधेश्याम तेली केसरीमल भंवर सिंह सहित कहीं कार्यकर्ता उपस्थित थे