मालोला में नाथ समाज की तीन दिवसीय सीजन 2 क्रिकेट और कबड्डी प्रतियोगिता का समापन
भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल भीलवाड़ा | नाथ समाज की तीन दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी एवं क्रिकेट प्रतियोगिता और पंचायत स्तरीय खेल महोत्सव का समापन हुआ।आयोजक नरेश नाथ योगी ग्राम पंचायत मालोला सरपंच प्रत्याशी ने बताया कि शुभारंभ गुरुदेव 1008 राघव नाथ महाराज (उज्जैन) ने किया। साथ में रामनाथ योगी उपमहापौर नगर निगम, भीलवाड़ा खो खो जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ईश्वर नाथ योगी प्रदेश उपाध्यक्ष, राजस्थान नाथ समाज, उगम नाथ योगी, शंभू नाथ योगी, संतोष नाथ, रतन नाथ, गोरधन नाथ, सुरेश नाथ, भोलू गाडरी, भैरू गुर्जर, मुकेश गुर्जर, लक्ष्मण सिंह उपस्थित थे। गोरक्ष सेना अजमेर तहसील अध्यक्ष अजीत योगी भी शामिल हुए।मांडलगढ़ टीम विजेता रही ओर ग्राम पंचायत मालोला विजेता रही समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिए। सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए इस आयोजन को सफल बनाया। संचालन नरेश नाथ योगी ने किया।