कोठाज बाजार में नशे में धुत ट्रोला चालक ने बिजली के पोल को मारी टक्कर, टला बड़ा हादसा

Update: 2026-04-10 12:12 GMT

पारोली। क्षेत्र के कोठाज गांव के बीच बाजार में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। नशे में धुत एक ट्रोला चालक ने संकरे रास्ते से ट्रोला निकालने की कोशिश में बिजली के पोल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पोल गिर गया और मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीणों ने चालक को पहले ही संकरे रास्ते से जाने के लिए मना किया था, लेकिन उसने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया। गनीमत रही कि घटना के समय पास में मौजूद एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही पारोली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रोले को जब्त कर लिया है। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Similar News