दीपोत्सव की तैयारी में कुम्भकार दिनभर बनाते है और ढलती शाम को आवड़ो में पकाते दीपक

By :  vijay
Update: 2024-10-27 10:27 GMT

रायपुर 27 अक्टुबर (विशाल वैष्णव) रोशनी का पर्व दीपावली नजदीक आ गया है। इसी के साथ कुम्भकारों के चाक व आवड़ो ने रफ्तार पकड़ ली है। वे दिन-रात चाक पर मिट्टी के दीपक तैयार कर रहे है। और ढलती शाम को आवड़ो में दीपक पकाते दिखाई पड़ रहे हैं दीपावली नजदीक होने के चलते इन दिनों कुभकारों ने त्योहार को जगमग करने के लिए दीपक बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। मिट्टी से बने दीपकों की दीपावली के दिन अधिक मांग रहती है। आधुनिकता के इस युग में भी सजावट के काम में आज भी घरों में महिलाएं रोशनी के लिए मिट्टी के दीपक का ही उपयोग करती हैं। कुंभकारों के लिए भी दीपोत्सव का खास महत्व होता है। रायपुर में एक कुम्हार गोपी लाल कुम्हार दीपक बनाने के बाद आवड़ा पर पकाते हुए तल्लीनता से कुछ इस अंदाज में नजर आए।

Similar News