सामाजिक एकता एवं सेवा का पर्व मानकर पुलिस थाना रायपुर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया

By :  vijay
Update: 2025-08-08 18:32 GMT

किशन खटीक// रायपुर  रक्षाबंधन के पर्व को सामाजिक एकता एवं सेवा का पर्व मानकर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष डॉ मीरा किराड के निर्देश पर समस्त मंडल के पदाधिकारी बहनों द्वारा रक्षाबंधन का पर्व पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के रक्षा सूत्र बांधकर मनाया। भाई के रूप में जवानों ने महिला मोर्चा की बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुलिस थाना अधिकारी सुरेंद्र गोदारा, भाजपा युवा नेता मांगीलाल जाट, मांगीलाल गुर्जर, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता त्रिवेदी रेखा टांक,कोमल कुमावत, सोनिया कुमावत, रानी खटीक सहित अन्य बहने उपस्थित थी।

Tags:    

Similar News