रायपुर में कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों को किया नमन, मिठाई बांटी

By :  vijay
Update: 2025-04-06 10:38 GMT
रायपुर में कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों को किया नमन, मिठाई बांटी
  • whatsapp icon

रायपुर  (विशाल वैष्णव) भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को रायपुर मंडल द्वारा बड़े उत्साह और गरिमामयी माहौल में मनाया गया। आयोजन गंगापुर रोड़ स्थित भाजपा मंडल कार्यालय रायपुर पर हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर और माल्यार्पण के साथ की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी।मंच पर उपस्थित अतिथियों ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता को दुपट्टा एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ मीरा किराड़ ने की। मंच संचालन राधेश्याम काबरा ने किया। मुख्य वक्ता विधानसभा पूर्व संयोजक एवं पूर्व सरपंच इंजी रामेश्वर लाल छीपा ने कहा कि भाजपा की 4 दशक पहले लोकसभा में 2 सीटों से शुरुवात हुई थी आज बहुमत की सीटों के साथ केंद्र की सत्ता में है पार्टी भारत की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी यानी BJP दुनियाभर के पॉलिटिक्स के स्टूडेंट्स के लिए स्टडी का विषय है। आज पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस है और इन दशकों में पार्टी ने लोकसभा में 2 सीटों से बहुमतों की सीटों का लंबा सफर तय किया है। अटल-आडवाणी की जोड़ी से मोदी-शाह की जोड़ी तक पार्टी ने हर दशक में नई उपलब्धि हासिल की। भले ही BJP की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई, लेकिन इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा है। 6 अप्रैल 1980 को नए संगठन के तौर पर BJP बनी। अटल बिहारी वाजपेयी पहले अध्यक्ष बने। आगामी कार्यक्रम के बारे में मंडल अध्यक्ष डॉ मीरा किराड़ ने कहा कि BJP का स्थापना दिवस समारोह 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यालयों और अपने घरों पर भाजपा का ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ ही वे सोशल मीडिया पर #bjp4viksitBharat हैशटैग के साथ सेल्फी लेकर पोस्ट करेंगे। विशेष सम्मेलन और बूथ चलो अभियान 8-9 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाजपा के चुनावी और संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा होगी। इस दौरान भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा किए गए महत्वपूर्ण बदलाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा पर विशेष रूप से उद्बोधन होगा। साथ ही 7-12 अप्रैल के बीच “बूथ चलो अभियान” के तहत पार्टी के मंडल अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता गांव और शहर के वार्डों में प्रवास करेंगे मंडल अध्यक्ष डॉ मीरा किराड़ ने सभी का धन्यवाद कर कार्यक्रम समापन हुआ इस दौरान बैठक में मंडल अध्यक्ष डॉ मीरा किराड़, इंजी रामेश्वर लाल छीपा, आशाहोली सरपंच देवी लाल जाट, किसान मोर्चा अध्यक्ष दीपकमल गुर्जर, भाजपा पूर्व मंडल महामंत्री सूरजमल कुमावत, सरोज शर्मा, सीता कुम्हार, सपना टांक, जयदीप सिंह राव, भगवत सिंह चूंडावत खुटिया, विशाल वैष्णव,सुनिल सालवी, राजेंद्र टांक, गौरव कोठारी, दिनेश गुर्जर, विष्णु टेलर, चुन्नी लाल सेन, भेरू सिंह सिसोदिया, शिव लाल सुथार, मांगी लाल सुथार, महादेव जाट, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News