महाराणा कुम्भा ट्रस्ट भीलवाड़ा की हठधर्मिता एवं परिवारवाद के खिलाफ राजपूत एकजुट
भीलवाड़ा (प्रहलाद तेली)। महाराणा कुम्भा ट्रस्ट भीलवाड़ा में 13 अप्रैल को अपूर्ण कोरम संख्या में १५० नवीन सदस्य बनाये, उसके विरूद्ध महाराणा कुम्भा ट्रस्ट संरक्षक/अध्यक्ष को ज्ञापन दिया. इसमें बताया गया की जो नवीन सदस्य बनाये वह अपूर्ण कोरम में बनाये तथा उक्त 150 में कहीं ऐसे सदस्य है, जो कार्यकारिणी के परिवारजन है जो महाराणा कुम्भा ट्रस्ट के संविधान के विरूद्ध है और असंवैधानिक है।
ज्ञापन व प्रदर्शन हेतु महाराणा कुम्भा ट्रस्ट के अध्यक्ष/सचिव से अनुमति चाही, परन्तु उन्होंने अपनी हठधर्मिता रखते हुए नहीं दी, इस पर एडीएम सिटी द्वारा कानूनन रूप से स्वीकृति ली गई और कुम्भा ट्रस्ट के बाहर धरना देकर कुम्भा ट्रस्ट के मुख्य दरवाजे पर ज्ञापन चस्पा किया गया।
इस दौरान कुम्भा ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह बड़लियास, पूर्व सचिव अजीत सिंह, ट्रस्टी नारायण सिंह सालमपुरा, कुलदीप ंिसह श्यामपुरा, राघवेन्द्र सिंह सिंगोली, रेणुपाल सिंह महुआ, गिरीराज सिंह श्यामपुरा, पुष्पेन्द्र सिंह फाकोलिया, भानू प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह खाचरोल, सत्यवीर सिंह सांकरिया, नरपत सिंह नौगावां, नरेन्द्र सिंह सुपारिया, भरत सिंह कानावत, कुलदीप सिंह श्यामपुरा, नारायण सिंह सालमपुरा, देवेन्द्र सिंह किशनजी का खेड़ा, इन्द्रजीत सिंह राठौड़, बृजपाल सिंह अमरतिया, महीपाल सिंह अमरतिया, लोकेन्द्र सिंह पांसल, युवराज सिंह सहित आम राजपूत समाज के समाजजन उपस्थित थे।