भगवानपुरा में बारिश से कच्ची ईंटें हुई खराब:50 से ज्यादा ईंट भट्ठों में लाखों का नुकसान
By : vijay
Update: 2025-05-13 09:28 GMT

कबराड़िया. राकेश कुमार| भगवानपुरा व उसके आसपास के क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बजे बाद से तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बारिश ने भट्ठा संचालकों को भारी नुकसान पहुंचाया है। माण्डल तहसील क्षेत्र में 50 से अधिक ईंट भट्ठे हैं। बारिश से इन भट्ठों में रखी लाखों की कच्ची ईंटें पानी में गल गईं। भट्ठा संचालक कृष्ण गोपाल सुखवाल के अनुसार कच्ची ईंटें तो बर्बाद हुई ही हैं। साथ ही सूखी ईंटों पर भी बारिश की बूंदें पड़ने से उनकी गुणवत्ता प्रभावित हुई है। अब ये ईंटें कम दाम में बिकेंगी। चिमनी में आग बनाए रखने के लिए खाखले की खपत भी बढ़ेगी।