उपभोक्ता कल्याण समिति ने नौतपा के पहले दिन किया शीतल छाछ का वितरण

Update: 2025-05-25 09:41 GMT


भीलवाड़ा। नौतपा के प्रथम दिन रविवार को उपभोक्ता कल्याण समिति के तत्वाधान में  समाजसेवी प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त कोठारी व लीला कोठारी के सहयोग से मशीनरी मार्केट स्थित सत्यनारायण मंदिर के बाहर आमजन को निःशुल्क ऑर्गेनिक छाछ पिलाई गई। मीडिया प्रभारी पंकज हेमराजानी ने बताया कि प्रदेश महामंत्री जितेंद्र मारू के सानिध्य में समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आमजन व गुजरने वाले राहगीरों को आग्रह कर शीतल छाछ पिलाई। 

Similar News