बड़लियास में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण, शिलान्यास व भूमि पूजन रविवार को

Update: 2026-04-11 10:22 GMT

आकोला (रमेश चंद्र डाड) बड़लियास में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलान्यास व भूमि पूजन के मुख्य अतिथि दामोदर अग्रवाल सांसद भीलवाड़ा , अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल विधायक मांडलगढ़ , विशिष्ट अतिथि प्रशान्त मेवाड़ा जिला अध्यक्ष भाजपा, अनिल पारीक विधानसभा संयोजक ,प्रकाश सांगावत मंडल अध्यक्ष नंदराय ,बड़लियास महाराज दिलीप सिंह पूर्व पं. स. सदस्य , लादुलाल व्यास मंडल उपाध्यक्ष, मुकेश पोरवाल शक्ति केंद्र प्रभारी होंगे।

जानकारी के अनुसार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग DMFT योजनांतर्गत स्वीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास व भूमि पूजन रविवार दोपहर 12 बजे किया जायेगा । इस अवसर पर पंचायत प्रशासक प्रकाश चंद्र रेगर,मुकेश कुमार शर्मा,रोशन,वैष्णव कालू नाथ,देवा लाल रेगर बूथ अध्यक्ष सहित ग्रामवासी उपस्थित रहेंगे ।

Similar News