बड़लियास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बजरी परिवहन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Update: 2026-04-11 09:59 GMT

सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस ने शनिवार को खारों का खेड़ा गांव के समीप घेराबंदी कर अवैध बजरी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है।

एएसआई गोपाल लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान खारों का खेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से बजरी का परिवहन करते पाए जाने पर तीनों वाहनों को पकड़कर थाने लाया गया और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। गौरतलब है कि पुलिस की दो दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे क्षेत्र के बजरी माफियाओं में हड़कंप व्याप्त है।

Tags:    

Similar News