भीलवाड़ा शहर में 13 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
भीलवाड़ा भाजपा जिला संगठन भीलवाड़ा द्वारा हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा कार्यक्रम 11 से 14 अगस्त तक देशभक्ति के रूप में मनाया जाएगा भीलवाड़ा शहर में 13 अगस्त को साय 4 बजे राजेंद्र मार्ग स्कूल से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में एवं तिरंगा यात्रा जिला संयोजक महापौर राकेश पाठक के सानिध्य में आज भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक कर कार्यशाला आयोजित की गई भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भीलवाड़ा जिले के 39 मंडलों में 11 से 14 अगस्त तक घर-घर जाकर तिरंगा झंडा लगाया जाएगा एवं देशभक्ति के जज्बे को लेकर मंडल स्तर तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक में 39 मंडलों के कार्यक्रम तय किए गए
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी में जानकारी देते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा कार्यशाला में तिरंगा यात्रा सह संयोजक अविनाश जीनगर, सहसंयोजक भगवती प्रसाद जोशी, प्रहलाद त्रिपाठी, राजकुमार आचलिया,बाबूलाल आचार्य, सुरेंद्र सिंह मोटरास, गोपाल तेली ,अमित सारस्वत, ललित अग्रवाल, भाजपा भीलवाड़ा शहर के चारों मंडल अध्यक्ष रितु शेखर शर्मा, मुकेश सोनी, रमेश खोईवाल, नागेंद्र राव मोर्चा जिलाअध्यक्ष महेंद्र मीणा, कुलदीप शर्मा, पुरण डीडवानिया मनोज बुलानी ,रागिनी गुप्ता अजय नौलखा, मीनाक्षी नाथ हरीश साल्वी, दीपक पांडे आदि उपस्थित थे



