कलश यात्रा निकाली
By : vijay
Update: 2025-05-16 12:12 GMT

पुर। उपनगर पुर के निकट स्थित कस्बे सालमपुर कस्बे में समस्त सालमपुरा ग्रामवासियों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। अध्यक्ष धर्म चंद गाडरी ने बताया कि आचार्य सत्यनारायण तिवारी और 9 सहयोगी ब्राह्मण एवं दो महात्मा सहित पंचकूडात्मक हवन यज्ञ किया जा रहा है जिसमें कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई यज्ञ स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में महिलाए अपने सिर पर कलश रखकर भगवान के भजनों पर नाचती गाती हुई चल रही रही थी। यज्ञ की पूर्णाहुति 18 मई को होगी।