संजय कॉलोनी में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, धूमधाम से मनाया गणगौर

By :  vijay
Update: 2026-03-22 07:20 GMT

भीलवाड़ा| संजय कॉलोनी में मनाया बड़े उत्साह के साथ गणगौर पर्व श्री संकट वीर बालाजी मंदिर मोती बावजी चौराहा से 21 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए  मिट्ठू देवी तेली के निवास पर हुई संपन्न तत्पश्चात महिलाओं ने गणगौर माता की अर्चना के पश्चात इसर के सामूहिक गीत और भजन गाए इस अवसर पर महिलाओं ने सज धज कर नए वस्त्र पहनकर इसर की पूजा अर्चना कर भगवान शिव पार्वती की कथा सुनी महिलाओं ने कंगन एवं सुहाग की चीजे दान कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गणगौर का पर्व महिलाओं के लिए एक खास प्रकार होता है जिसमें महिलाएं संगार कर सामूहिक रूप से शिव पार्वती की पूजा करती है साथ ही समाज सेविका श्रीमती आशा जादम ने बताया कि ऐसी पौराणिक मान्यता पर गणगौर की पूजा विवाहित महिलाओं एवं अविवाहित लड़कियों को करनी चाहिए महिलाएं सुहाग की सलामती और कन्याएं सुयोग्य वर पाने के लिए पूजा करती है गणगौर की पूजा में महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य की कामना करती है इस दिन महिलाएं 16 गुणाओ से गणगौर माता का पूजन कर अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए एवं परिवार और क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना करती है

Similar News