भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं पर 10 करोड़ के कार्यादेश जारी
भीलवाड़ा । भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं पर लगभग 10 करोड़ के सार्वजनिक हित की विभिन्न योजनाओं के प्रस्ताव दिए जिस पर वित्तीय स्वीकृतियां होकर कार्यादेश जारी हो चुके है ।
विधायक कोठारी ने बताया कि क्षेत्र की जनता के लिए आवागमन सुलभ बनाने हेतु चित्रगुप्त सर्किल से पुर रोड वाया रिको सड़क निर्माण पर 370 लाख, पार्श्वनाथ सर्किल से दादीधाम होते हुए पंचवटी सर्किल जमना बिहार तक 126 लाख, वार्ड न. 55 सांगानेर कॉलोनी में 44 लाख, वार्ड न.56 बालाजी का खेड़ा 44 लाख , महाराणा प्रताप गौशाला से काली मंगरी तक 40 लाख, वार्ड न 28 वकील कॉलोनी रोड पर 17.50 लाख, रामदेव कॉलोनी के पीछे महाकाल मंदिर तक 33 लाख, कीरखेड़ा ग्राम सड़क 35 लाख, पटेल नगर विस्तार के पास लक्ष्मी नगर 35 लाख, अरिहंत नगर पटेल नगर विस्तार तक 70 लाख, वार्ड न.6 बीलिया में सड़कों पर 33 लाख, उप नगर पुर की सड़कों के लिए 35 लाख, मंगलपुरा की सड़कों पर 35लाख, शारदा चौराहे के पास रूक्मणी एंक्लेव में सड़क निर्माण पर 30 लाख, पीएफसी होटल के सामने की रोड आजादनगर में 25 लाख, पुर कालबेलिया बस्ती में सड़क पर 25 लाख तथा महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर में सड़क निर्माण पर 180 लाख की विधायक मद से वित्तीय स्वीकृति जारी की है जिनके कार्यादेश होकर सड़क निर्माण प्रगति पर है