अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, दिवाली पर होंगी इतनी छुट्टी, करें चेक

By :  vijay
Update: 2024-09-28 06:16 GMT
अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, दिवाली पर होंगी इतनी छुट्टी, करें चेक
  • whatsapp icon

अक्टूबर में त्योहारों की झड़ी लगने वाली है। इस महीने नवरात्रि , दशहरा, धनतेरस  , करवा चौथ, दीपावली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन में पैसों की जरूरत तो होती ही है। अगर आप भी अक्टूबर में पैसों की कमी से होने वाली समस्या से बचना चाहते हैं तो आपको चलिए हम आपको बताते हैं कि अक्टूबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर के पहले सप्ताह की छुट्टी

2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर और 3 अक्तूबर को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने से, महाराजा अग्रसेन जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर को रविवार होने के कारण देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

10 अक्टूबर को महा सप्तमी होने के कारण देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी और 11 अक्तूबर को महानवमी होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे

12 अक्टूबर को आयुध पूजा, दशहरा और दूसरा शनिवार होने के अवसर पर देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी

13, 17 और 20 अक्टूबर बैंक हॉलिडे 

13 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे और 17 अक्तूबर 2024 को कटि बिहू के अवसर पर असम में बैंकों की छुट्टी रहेगी। साथ ही इसी दिन प्रगट दिवस यानी वाल्मीकि जयंती के कारण भी कई राज्यों के बैंक बंद रहेंगे

20 अक्तूबर 2024 को बैंकों की रविवार की छुट्टी रहेगी, इसलिए इस दिन बैंकों में काम नहीं होगा

26, 27 और 31 अक्टूबर बैंक हॉलिडे 

26 अक्तूबर को महीने के चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में और परिग्रहण दिवस की वजह से जम्मू और कश्मीर के बैंक बंद रहेंगे

27 अक्तूबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे

31 अक्तूबर 2024 को नरक चतुर्दशी और सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन है, इसलिए इस दिन देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर में इतने दिन रहेंगे बैंकों में छुट्टी

2 अक्टूबर: गांधी जयंती

3 अक्टूबर: कई राज्यों में नवरात्रि प्रारंभ होने पर बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर: साप्ताहिक अवकाश होने पर रविवार को बैंक बंद रहेंगे।

12 अक्टूबर: दहशरा के चलते बैंक बंद रहेंगे।

13 अक्टूबर: महीने का दूसरा रविवार

17 अक्टूबर: वाल्मीकि जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।

19 अक्टूबर: महीने का दूसरा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर: महीने का तीसरा रविवार रहेगा।

27 अक्टूबर: महीने का चौथा रविवार रहेगा।

31 अक्टूबर: दीपावली रहेगी। जिसके चलते बैंक बंद रहेंगें।


दहशरा पर एक दिन की छुट्टी लेने पर चार दिन की मौज

आपको बता दें इस बार दहशरा 12 अक्टूबर महीने के दूसरे शनिवार को पड़ रहा है। ऐसे में यदि बैंक कर्मचारी महाष्टमी पर एक अवकाश लेते हैं तो उन्हें लगातार तीन दिन का लंबा वीकेंड मिल जाएगा।

इसी तरह यदि 17 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के बाद लगातार दो दिन की छुट्टी ली जाती है तो 20 अक्टूबर को रविवार होने से आपको चार दिन का अवकाश मिल जाएगा।

RBi Bank Holiday List

1 अक्टूबर: राज्य विधानसभा के आम चुनाव 2024

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती/महालय अमावस्या

3 अक्टूबर: नवरात्र स्थापना

10 अक्टूबर: दुर्गा पूजा/दशहरा (महासप्तमी)

11 अक्टूबर: दशहरा (महाष्टमी/महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा (दसैन)/दुर्गा अष्टमी

12 अक्टूबर: दशहरा/दशहरा (महानवमी/विजयदशमी)/दुर्गा पूजा (दसैन)

14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन)

16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा

17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मिकी जयंती/कटी बिहू

26 अक्टूबर: परिग्रहण दिवस

31 अक्टूबर: दिवाली (दीपावली)/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/नरक चतुर्दशी

Similar News