भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर पर सरकार ने जताया अनुमान, पिछली बार की तुलना में हुई बड़ी कटौती

By :  vijay
Update: 2025-01-07 11:48 GMT

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने मंगलवार अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर से जुड़े अपने पहले अग्रिम अनुमान में कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में विकास दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। एनएसओ की ओर से वृद्धि दर का जताया गया अनुमान पिछले वित्त वर्ष की वृद्धि दर की तुलना में काफी कम है। पिछले वित्तीय वर्ष में देश की वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत थी।


dयह अनुमान मार्च 2025 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के हालिया अनुमान 6.6 प्रतिशत से कम है।

2024-25 के लिए राष्ट्रीय आय का पहला अग्रिम अनुमान जारी करते हुए, एनएसओ ने कहा, "वित्त वर्ष 2024-25 में वास्तविक जीडीपी में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी के अनंतिम अनुमान (पीई) में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर रहने की बात कही है।

Similar News